Top News

गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस का मुहम्मदाबाद गोहना में शुरु हुआ ठहराव

गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस का मुहम्मदाबाद गोहना में शुरु हुआ ठहराव

चालक व गार्ड का किया गया स्वागत, रंग लाया शाह आलम कुरैशी का प्रयास

करहां (मऊ) : गोंडा से आसनसोल व आसनसोल से गोंडा जाने वाली 13509/13510  आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस का का मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर ठहराव लगभग 05 वर्षों से बंद था। ट्रेन के पुनः ठहराव को लेकर रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी काफी दिनों से प्रयासरत थे। उनका प्रयास रंग लाया और रेलवे के अधिकारियों ने इस ट्रेन का मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव सुनिश्चित कर दिया। इसी क्रम में बुधवार को सुबह आसनसोल से गोंडा जा रही भोर में 05:15 बजे  स्टेशन पर रुकी तो स्थानीय लोगों ने ट्रेन के चालक और गार्ड का जबरदस्त स्वागत किया। इसी के साथ शाह आलम कुरैशी का भी लोगों ने माल्यार्पण कर उनके प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस संबंध में शाह आलम कुरैशी ने बताया कि इस ट्रेन को अयोध्या के रास्ते लखनऊ तक चलाने की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका लखनऊ तक के विस्तार का आदेश मिल जाएगा। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के व्यापारियों ने ट्रेन के चालक धीरज व राजू कुमार तथा गार्ड नरसिंह जोशी को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया।

स्वागत करने वाले प्रमुख लोंगो में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त, जिला युवा उपाध्यक्ष अनमोल साहू, रमेश मौर्य, राधेश्याम वर्मा, मुकेश गुप्ता, जंग बहादुर यादव,  प्रभुनाथ चौहान, बलिराम यादव, शाहिद, मुखलाल चौरसिया, राजेंद्र चौहान एडवोकेट, राम सकल प्रजापति, रामप्रवेश मद्धेशिया, गोल्डी गुप्ता, राहुल मद्धेशिया, केदार चौहान आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post