Top News

तंबाकू नियंत्रण पोस्टर प्रतियोगिता में सिमरन ने मारी बाजी

तंबाकू नियंत्रण पोस्टर प्रतियोगिता में सिमरन ने मारी बाजी

•कंपोजिट विद्यालय माहपुर में जिला स्वास्थ्य समिति ने कराई प्रतियोगिता

•संजना व शबनम को प्राप्त हुआ द्वितीय व तृतीय पुरस्कार

•विद्यार्थियों व शिक्षकों ने लिया तंबाकू मुक्त परिसर का संकल्प

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में बुधवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति मऊ के तत्वाधान में आयोजित इस पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा-6 की सिमरन भारती ने बाजी मारी। कक्षा-8 की संजना व शबनम को द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम व प्रधानाध्यापक ने विजेता छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया एवं तंबाकू मुक्त परिसर का संकल्प दिलाया।

बता दें कि तम्बाकू के नियंत्रण हेतु जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कंपोजिट विद्यालय माहपुर में पहुंची। वहां उनके द्वारा बच्चों को तंबाकू से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया एवं इस बुराई से विद्यालय परिसर को बचाने के लिए आगाह किया गया।

विजेता छात्राओं को डाक्टर अजहर, डाक्टर सीमा रंजन, डाक्टर सरिता भारती, डाक्टर शमीम व प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक राजीव मौर्य, अभिषेक सरोज, नीलम दूबे, गौतम विश्वकर्मा, हेमंत पांडेय, नीलिमा यादव, रसोईयां मां सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post