ग्रामप्रधान राजापुर के नेतृत्व में अमृत सरोवर की हुई सफाई
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के राजापुर ग्रामसभा अंतर्गत अमृत सरोवर पर शुक्रवार पूर्वाह्न ग्राम प्रधान बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती 02 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत यह सफाई अभियान चलाया गया।
ग्रामप्रधान बसंत कुमार सिंह ने सफाई अभियान में लगे ग्रामीणों को इस नेक कार्य हेतु धन्यवाद दिया। कहा कि अब सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का महत्व समझने लगे हैं और उसे अपनी दैनिक दिनचर्या एवं कार्यों में उतार रहे हैं। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे। गांव की तरफ से इस तरह का स्वच्छता अभियान को अन्य सार्वजनिक स्थानो पर भी चलाया जाएगा।

Post a Comment