गणित ओलंपियाड में 51 विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की गणित ओलंपियाड की परीक्षा शुक्रवार को पब्लिक महिला शहर पीजी कालेज बरामदपुर में कराई गई। इसमें 51 विद्यालयों के 100 छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी शैक्षिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
परीक्षा का प्रारंभ दोपहर 12:30 बजे हुआ। उक्त परीक्षा में 20 बहु विकल्पीय प्रश्न एवं 10 लघु उत्तरीय प्रश्न के साथ कुल 50 अंकों की परीक्षा 90 मिनट में ली गई। उक्त परीक्षा का निरीक्षण शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी ओ.पी. तिवारी ने किया।
उन्होंने कक्षा पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा सुचिता पूर्ण ढंग से संचालित हो। परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्होनेवअपने सम्मुख परीक्षा पुस्तिकाओं का संकलन कराकर अपने कार्यालय कक्ष में मूल्यांकन कार्य कराया, जिससे परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

Post a Comment