Top News

एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कॉलेज में चलाया गया मिशन शक्ति जागरुकता अभियान

एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कॉलेज में चलाया गया मिशन शक्ति जागरुकता अभियान

करहां (मऊ) : मिशन शक्ति फेज पांच के क्रम में सोमवार को महिला निरीक्षक माधुरी सागर के निर्देशन में मिशन शक्ति केंद्र तथा एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज  सुरहुरपुर की छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला स्वावलंबन एवं महिला कल्याण आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

प्रखर अभियान के तहत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के संबंध में की जा रही कार्रवाई सहित महिला सहायता हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 1090, 1930, 112, 1098, 101, 102 एव अन्य विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे मे तथा सरकार द्वारा महिला कल्याण सम्बन्धी चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। पुलिस महिला टीम ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य खोना नहीं चाहिए बल्कि मुसीबत का मुकाबला करने की हिम्मत और हौसला पैदा करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन पर फोन कर मदद लेना चाहिए।

बताया कि आजकल साइबर अपराधियों द्वारा लोगों के साथ धोखाधड़ी एवं ठगी की जा रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। अंजान काल, मैसेज और किसी भी प्रकार की फाइलों को मोबाइल में डाउनलोड ना करें अन्यथा धोखाधड़ी एवं  ठगी का शिकार हो सकते हैं। महिला उपनरीरिक्षक व आरक्षीगण रमिता मौर्य, शालिनी मौर्य, कल्याणी मिश्रा ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान रेनुलता पाठक, रामसमुझ यादव, चंदन उपाध्याय, धर्मदेव यादव, विशाल गुप्ता, श्याम प्रसाद, साक्षी पाठक सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post