Top News

देवसीपुर में भाजपा मंडल की बैठक, स्वदेशी व आत्मनिर्भर भारत पर जोर

देवसीपुर में भाजपा मंडल की बैठक, स्वदेशी व आत्मनिर्भर भारत पर जोर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल की ओर से देवसीपुर में सोमवार को स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान विषयक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। स्वदेशी उत्पादों को अपनाना ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।

सर्वप्रथम अंजनी सिंह ने चित्र पर फूल माला अर्पित कर दीप जलाया व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह ने सबका स्वागत अभिनंदन किया एवं अंगवस्त्र प्रदान किया। मुख्य अतिथि अंजनी कुमार सिंह ने आगे कहा कि स्वदेशी अपनाना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। आत्मनिर्भर भारत का मार्ग हमारे गाँव, खेत और कुटीर उद्योगों से होकर जाता है। जब हर नागरिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेगा तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। हमें संकल्प लेना होगा कि खरीदेंगे भी स्वदेशी और बेचेंगे भी स्वदेशी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान व ओंकार सिंह मुन्ना तथा वर्तमान मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया जबकि संचालन महामंत्री अंकित सरोज ने किया।

इस अवसर पर सरोज पांडेय, बालगोविंद यादव, सुरेशचंद वर्मा, इंद्रपाल राम, वीरेंद्र राजभर, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ड्यूक, ओमप्रकाश सिंह, उपेंद्रनाथ, मुकेश कुमार, अविनाश सिंह, शैलेश यादव, धनंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post