मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत बच्चों ने सीखा योग प्राणायाम व ध्यान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव में एक शारिरिक व मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को योग प्राणायाम एवं ध्यान का महत्व बताते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
बता दें कि विभाग के निर्दशों के क्रम में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत बच्चों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान कराया गया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य वर्धक खाद्य पदार्थो के महत्व तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी गई।
प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह, सहायक अध्यापक अमर सिंह, रामविजय राम, महेश चंद अनुदेशक, बृजभूषण गौतम अनुदेशक, अनीश फातमा ने बच्चों को प्राणायाम और ध्यान की विधि सिखाई तथा बताया कि नियमित अभ्यास से मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना शारीरिक स्वास्थ्य। ऐसी गतिविधियां बच्चों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अनुशासन की ओर प्रेरित करती हैं।


Post a Comment