Top News

मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज

मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज

वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी सचितानन्द सिंह ने गांव के ही विष्णु सिंह पर मोबाइल काल के जरिए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही इंस्टाग्राम पर भी मैसेज डालकर जान से मारने की धमकी दिया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

पीड़ित के अनुसार 21 अक्तूबर की दोपहर लगभग 12:10 बजे आरोपी विष्णु सिंह ने मुझे व अल्लीपुर निवासी शिवम सिंह को फोन कर धमकी दी और बाद में इंस्टाग्राम पर गांव के लोगों के समूह में उसकी जान-माल की धमकी से जुड़ी रिकॉर्डिंग साझा की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी मनबढ़ प्रवृत्ति का व्यक्ति है और लगातार भय पैदा कर रहा है। इस संबंध में पुलिस से उन्होंने उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post