Top News

बाइक से हल्का धक्का लगने मारपीट कर किया घायल

बाइक से हल्का धक्का लगने मारपीट कर किया घायल

वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भांटपारा सोफीगंज निवासी रामअवतार पांडेय ने गांव के ही एक युवक पर मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगाते हुए बुधवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

पीड़ित के अनुसार घटना 18 अक्तूबर की सुबह लगभग 9:30 बजे की है, जब वह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान 400 मीटर की दूरी पर रवि राजभर निवासी भांटपारा से बाइक का हल्का टच हो गया। इस पर उसने गाली देते हुए ईंट के टुकड़े से सिर पर वार कर दिया। हमले में घायल रामअवतार के सिर से खून बहने लगा। उन्होंने तत्काल 100 नंबर पर सूचना दी और थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रवि राजभर मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मामले में उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post