रूपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता बनी गाज़ीपुर स्टेडियम
•फाइनल मुकाबले में तरौखा आजमगढ़ को 26-16 के अंतराल से किया परास्त
•घुटमा मऊ को तीसरा व ऐरा खुर्द को मिला चौथा स्थान
•करहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी ने सौंपी विजेता ट्राफ़ी
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के सुप्रसिद्ध शमशाबाद कुटी पर आयोजित मेले में चल रही राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में गाजीपुर स्टेडियम ने तरौखा आजमगढ़ की टीम को 26-16 के अंतराल से परास्त कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। तरौखा आजमगढ़ को दूसरा, घुटमा मऊ को तीसरा व ऐरा खुर्द को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। करहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी ने विजेता टीमों को ट्राफी, व्यक्तिगत पुरस्कार व नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
यहां की प्राचीन और प्रख्यात तपस्यास्थली के रुप मे विख्यात बाबा वीरमाधव दास व मौनी बाबा की कुटी पर लगने वाले मेले में बुधवार से शुरु यह प्रतियोगिता गुरुवार तक चली। इसमें कुल 48 आमंत्रित टीमों में से पहुंची 32 टीमों के बीच दिन और रात भर जबरदस्त मुकाबले खेले गए। अंततः सारी टीमों से पार पाते हुए गाज़ीपुर स्टेडियम और तरौखा आज़मगढ़ के बीच बेहद कांटे भरा फाइनल मैच खेला गया। निर्धारित समय मे निरंतर उतार-चढ़ाव भरे फाइनल मुकाबले में संघर्षपूर्ण तरीके से गाज़ीपुर स्टेडियम की टीम के खिलाड़ियों ने तरौखा आजमगढ़ की टीम की 26-16 अंको के अंतराल से परास्त कर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता के समापनकर्ता करहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी ने विजेता टीम के कप्तान को 9 हजार नकद इनाम व ट्राफ़ी प्रदान की। द्वितीय स्थान प्राप्त तरौखा आज़मगढ़ स्टेडियम की टीम को 5 हजार नकद इनाम की राशि सहित ट्राफी दी गयी। जबकि तृतीय स्थान प्राप्त घुटमा मऊ को 3 हजार व चतुर्थ स्थान प्राप्त ऐरा खुर्द आजमगढ़ की टीम को 1 हजार नकद राशि और ट्राफ़ी से संतोष करना पड़ा।
विभिन्न मुकाबलों के दौरान सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डाक्टर उमेश सरोज, प्रवीण त्रिपाठी, महेंद्र यादव, रामदरश यादव, ग्राम प्रधान रामजीत यादव आदि ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर अवसर दिनेश सरोज, कालिका प्रसाद गोंड़, हरिबंश वैरागी, सुरेंद्र पासवान, मुकेश सरोज, आकाश शर्मा, विशाल कुमार, बृजेश, रोहित, मोनू, कुलदीप, रोहित सहित सैकड़ों दर्शकगण उपस्थित रहे।




Post a Comment