ओएलएक्स पर धोखाधड़ी से ग़ायब हुए 6 लाख रुपये, पुलिस की साइबर टीम ने कराए वापस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली व साइबर पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए ओएलएक्स पर कार खरीदने के नाम पर हुई धोखाधड़ी से ग़ायब हुए 6 लाख रुपये को महज कुछ दिनों में वापस करा दिया। यह पूरी घटना शिकायतकर्ता मुहम्मद सफीउल्लाह की थी, जो ओएलएक्स पर एक एर्टिका कार के विज्ञापन से प्रभावित होकर वाहन खरीदने के लिए संपर्क किया था। कार खरीदने का सौदा 6 लाख रुपये में तय हुआ और शिकायतकर्ता उक्त राशि लेकर वाहन मालिक के पास कार लेने के लिए गया। लेकिन वहां पहुंचने के बाद वाहन मालिक से सौदा तय होने के बाद उसके खाते में जब आवेदक ने 6 लाख रुपया भेंजा तो उसने पैसा आने से इंकार कर दिया और इसकी मोबाइल भी बंद हो गई।
परेशान आवेदक ने कब पुलिस से संपर्क किया तो मामला धोखाधड़ी का शिकार होने का निकला। दरअसल विक्रेता गाड़ी मालिक न होकर साइबर फ्राड निकला। सफीउल्लाह ने तुरंत थाना मुहम्मदाबाद गोहना में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में साइबर टीम ने मामले की गहन जांच शुरू की। साइबर टीम ने आधुनिक तकनीकी उपकरणों और संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपी की पहचान की और उसकी पूरी जानकारी जुटाई। इस तेज़ और प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप, पुलिस ने आरोपी के खातों से धोखाधड़ी से हड़प किए गए 6 लाख रुपये की पूरी रकम निकालकर उसे शिकायतकर्ता के खाते में वापस कर दी। पुलिस ने इस सफल कार्रवाई के बाद नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी लेन-देन से पहले पूरी तरह से जानकारी लें और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने कहा कि ‘हमारी टीम ने इस मामले को शीघ्र सुलझाने में पूरी मेहनत की है और भविष्य में भी हम ऐसे अपराधों के खिलाफ पूरी निष्ठा से कार्रवाई करते रहेंगे।’
इस घटना ने यह साबित किया कि पुलिस प्रशासन साइबर अपराधों के खिलाफ पूरी तरह से सक्रिय है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, पुलिस ने इस अवसर पर साइबर अपराधों से बचाव के लिए जनता में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया और नागरिकों से अपील की कि वे ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहें। इस पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा कम्प्यूटर आपरेटर संजय गुप्ता, उप निरिक्षक मंजेश गौड़, महिला आरक्षी प्रिया सिंह, शालिनी मौर्या आदि शामिल रहे।

Post a Comment