देवलास में 51 हजार दियों से मनाई गई देव दीपावली, हुई भव्य गंगा आरती
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सुप्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व पौराणिक स्थल देवकली देवलास स्थित बालार्क सूर्य मंदिर सहित आसपास के मंदिरों व कुंडों पर दीपों की मनमोहक छटा बिखर गई। सूर्य मंदिर प्रबंध समिति, शिव मंदिर समिति और देव दीपावली समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य उत्सव में 51 हजार दीयों से मंदिर परिसर और सूर्यकुंड को सजाया गया। शाम ढलते ही मंदिर की सीढ़ियों से लेकर कुंड के चारों ओर दीपों की रेखा मानो धरती पर तारों की लौ बनकर चमक उठी। साथ ही अनेक गणमान्य आगत अतिथियों ने संगीत की स्वर लहरियों के बीच भव्य गंगा आरती उतारी।
दीपोत्सव की शुरुआत सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, शारदा नारायण हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संजय सिंह व डॉ. सुजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह, देवर्षि देवलास मैरेज लान के प्रबंधक राजभूषण सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, डालिम्स सनबीम स्कूक सिगाड़ी के प्रबंधक पंकज सिंह, प्रधानध्यापक ब्रह्मानंद सिंह, महाप्रधान प्रत्याशी अविनाश जायसवाल डिंपू, प्रभात द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की और गंगा आरती में भाग लिया। कार्यक्रम में देव दीपावली समिति के संयोजक संतोष सिंह, डॉक्ट गोपाल सिंह, राहुल सिंह व रितिक सिंह आदि ने अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद गंगा आरती, दीपदान, रंगोली और धीमी गति साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में शामिल टीमों को समाजसेवी संतोष सिंह ने स्मृतिचिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत कर किया।
बता दें कि 51 हजार दियों से पूरा परिसर सुनहरी आभा जैसा आलोकित था। सूर्यकुंड पर झिलमिलाते दीपकों का प्रतिबिंब ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो गंगा स्वयं देवलास में अवतरित हो गई हो। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु हर हर महादेव, गंगा मैया की जय और बालार्क सूर्य भगवान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे।
कार्यक्रम में उत्साही युवाओं ने आकाशदीप और प्रकाशमान गुब्बारे आकाश में उड़ाकर दीपोत्सव की शोभा बढ़ाई। संगीत साधक कलाकार विवेक यादव, आशुतोष सिंह, अतुल मद्धेशिया, मुकुल कुमार, राजीव विश्वकर्मा, विनोद कुमार, नरसिंह कुमार आदि ने माहौल को संगीतमय बना दिया। सफल मंच संचालन करहां भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया।
इस दौरान हरिनाथ पांडेय, आशुतोष सिंह, विजय शंकर पांडेय, जय मिश्रा, अवधेश राजभर, मनीष पांडेय, सुखदेव राजभर, विमल पांडेय, अतुल सिंह, सुरेंद्र नाथ यादव, रितिक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष श्रद्धालु व कार्यकर्ता आयोजन की सफलता में जुटे रहे।
Post a Comment