Top News

मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेंजा कोर्ट

मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेंजा कोर्ट

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने मारपीट के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भगवानपुर निवासी हरिकेश पुत्र त्रिवेणी राम को थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने मंगलवार को हुई मारपीट की घटना हेतु मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर अम्बेडकर मूर्ति के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post