Top News

स्व. वंश गोपाल चौहान स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता बना मऊ स्टेडियम

स्व. वंश गोपाल चौहान स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता बना मऊ स्टेडियम

फाइनल मुकाबले में चेरुईडीह को 34-30 के अंतराल से किया परास्त, इब्राहिमपुर को मिला तीसरा स्थान

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर में चल रही स्व. स्व. वंश गोपाल चौहान स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार भोर में समापन हो गया। संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में मऊ स्टेडियम ने चेरुईडीह की टीम को 34-30 अंको के अंतराल से परास्त कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। इब्राहिमपुर को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। आयोजक मंडल द्वारा विजेता टीमों को ट्राफी, व्यक्तिगत पुरस्कार व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

बुधवार दिन और रात भर चली प्रतियोगिता में कुल 26 आमंत्रित टीमों ने आपस मे जोर आजमाइस की। अंततः सारी टीमों से पार पाते हुए भोर में वह घड़ी आ गई जब मऊ स्टेडियम और चेरुईडीह के बीच बेहद कांटे भरा फाइनल मैच खेला गया। निर्धारित समय मे निरंतर उतार-चढ़ाव भरे फाइनल मुकाबले में संघर्षपूर्ण तरीके से मऊ स्टेडियम की टीम के खिलाड़ियों ने चेरुईडीह की टीम की मात्र 04 अंको के छोटे से अंतराल से परास्त कर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ टाइल्स व्यवसायी कैलाश चौहान, मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, जिला पंचायत सदस्य खैराबाद अमरनाथ चौहान व महाप्रधान प्रत्याशी करहां महेंद्र यादव ने किया। विजेता टीम के कप्तान को आयोजनकर्ताओं ने 11111 रुपये का चेक, ट्राफी और व्यक्तिगत निर्धारित पुरस्कारों से पुरस्कृत किया। उपविजेता चेरुईडीह की टीम को 7777 रुपये का चेक ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कारों से नवाजा गया। वहीं तृतीय विजेता इब्राहिमपुर की टीम को 3333 रुपये का चेक, ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ रीडर चंद्रशेखर चौहान व सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर अरमान अहमद को 1111 रुपये का नकद पुरस्कार व मेडल प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अजय चौहान, जालंधर चौहान, राजरोहन राजभर, राकेश राजभर, प्रदीप चौहान, चंद्रजीत चौहान, अमानुल्लाह अंसारी, मनोज राजभर, बदरे आलम, भूपेंद्र चौहान आदि दर्जन भर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post