Top News

करहां के युवा कवि आदर्श मौर्य की पुस्तक मनगूंज का हुआ प्रकाशन व विमोचन

करहां के युवा कवि आदर्श मौर्य की पुस्तक मनगूंज का हुआ प्रकाशन व विमोचन

करहां, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत करहां गांव के प्रतिभाशाली युवा कवि आदर्श मौर्य ने अपने 23 वें जन्मदिवस पर 14 नवंबर शुक्रवार स्थानीय बाजार के बाबा बहाल दास इंटर कालेज में अपनी पहली काव्य पुस्तक ‘मनगूंज’ का विमोचन किया। संवेदनशीलता, सामाजिक संदेश और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर यह पुस्तक क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पुस्तक अमेजन और फिल्पकार्ट पर आज से उपलब्ध है।

बता दें कि कवि आदर्श मौर्य, शमशाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य के सुपुत्र हैं। उनकी पुस्तक चार प्रमुख हिस्सों में विभाजित है, जिनमें सामाजिक चेतना, परिवार और स्मृतियाँ, बचपन तथा जीवन-दर्शन जैसे विषयों पर प्रभावी कविताएँ शामिल हैं।

पुस्तक का विमोचन करने वालों में चंद्रशेखर मौर्य, विक्रम सिंह, अंकित मौर्य, अमर कुमार, इंद्रजीत मौर्य, अजीत प्रताप, एहतेशाम अहमद, संजय मौर्य, राहुल मद्धेशिया आदि प्रमुख रहे। संचालन सेराज अहमद और धन्यवाद ज्ञापन आदर्श मौर्य ने किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post