Top News

मुर्गी फार्म पर मारपीट, महिला व बच्ची घायल

मुर्गी फार्म पर मारपीट, महिला व बच्ची घायल


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के डंगौली गांव स्थित एक मुर्गी व सुअर फार्म पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला कर्मचारी और उसकी छोटी बच्ची घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

फार्म मालिक देवनाथ प्रसाद के अनुसार 22 जून की रात करीब आठ बजे पवन कुमार, उसके भाई आकाश तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्ति फार्म पर पहुंचे और वहां काम कर रहे कर्मचारी निखिल व उसकी पत्नी पूजा के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे फार्म मालिक को भी आरोपितों ने धमकी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post