Top News

बाल दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों की रही धूम

बाल दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों की रही धूम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के परिषदीय, सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। सभी विद्यालयों में नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, केक काटने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बाल मेला, प्रतियोगिताएं और छात्रवृत्ति वितरण के माध्यम से बच्चों ने दिन को यादगार बनाया।

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह व धनंजय सिंह तथा समस्त स्टाफ द्वारा नेहरू जी के जीवन चरित्र व उपलब्धियों पर बच्चों को अवगत कराया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं कराते हुए विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को कॉपी, पेन व ज्योमेट्री बॉक्स भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अमर सिंह, रामकेर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र सिंह, मनोज कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छट्ठू प्रसाद गुप्ता, सुलमती चौहान, आरती सिंह, ब्रजभूषण गौतम व रसोइया मौजूद रहीं।

एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर में चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में सूर्यांश यादव, अज़ान शेख, प्रगति चौहान, आयत खां, सुहानी पटवा, अंश यादव, आयुषी पांडेय, अंशिका कुमारी व आलिया खां विजेता रहे। प्रबंधक आरिफ़ खान, शकील अहमद, अब्दुल्ला व सद्दाम खाँ तथा प्रधानाचार्य दीपक सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए।

कंपोजिट विद्यालय माहपुर में नवदुर्गा छात्रवृत्ति के तहत नौ मेधावी बेटियों को 100-100 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। कक्षा 2 के छात्र आति ने नेहरू वेश धारण कर सभी का आकर्षण बना। यहां कौन बनेगा सुपर हीरो ऑफ द डे नवाचार की भी शुरुआत हुई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

प्राथमिक विद्यालय नगरीपार व करहां में बच्चों ने स्वयं बाल मेला लगाया और केक काटकर चाचा नेहरू को याद किया। आयोजन में प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापिका विमला सिंह, अंजनी यादव, सोनी वर्मा, पूर्णिमा सिंह आदि शामिल रहे।

कंपोजिट विद्यालय टड़वा चौबेपुर में भी बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्रों को मेडल व शील्ड दी गई। जनपद मऊ के एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने बच्चों व अभिभावकों से संवाद कर शिक्षा नीतियों की जानकारी दी तथा विकसित उत्तर प्रदेश @2047 पोर्टल पर सुझाव देने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक हरिलाल यादव, भूपेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रवेश यादव, मोहम्मद अहमर, सदफ यास्मीन आदि उपस्थित रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post