Top News

स्मार्ट क्लास से सजेगा जमालपुर विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी ने किया लोकार्पण

स्मार्ट क्लास से सजेगा जमालपुर विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी ने किया लोकार्पण

-डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ बच्चों की पढ़ाई होगी और प्रभावी

-शिक्षक संकुल बैठक में नवाचार आधारित शिक्षण पर जोर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कस्बा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में मंगलवार को आयोजित शिक्षक संकुल बैठक के बाद विद्यालय में निर्मित स्मार्ट क्लास का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने किया। अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों से लैस इस कक्ष के शुरू होने से बच्चों को पढ़ाई अधिक रोचक और समझने में सरल होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी ने सरस्वती पूजन, माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापिका ममता यादव ने आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ओ.पी. तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक संकुल बैठकें शिक्षकों के बीच अनुभव साझा करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने शिक्षण में तकनीक के उपयोग को अत्यंत आवश्यक बताते हुए स्मार्ट क्लास की उपयोगिता पर जोर दिया।

बैठक के दौरान एआरपी पवन कुमार गुप्त ने शिक्षक संकुल के एजेंडा को विस्तार से पढ़कर प्रतिभागी अध्यापकों के साथ चर्चा की। वहीं डायट प्रवक्ता एवं डायट मेंटर नवनीत गिरी ने आगामी निपुण आकलन दिसंबर 2025 एवं फरवरी 2026 को लेकर विस्तृत जानकारी दी और तैयारी के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन तथा आभार ज्ञापन एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका ममता यादव, अहीर कंचन कुमारी, अखिलेश यादव, राजेश कुमार, सीमा सिंह, ललित कुमार तिवारी, ऊषा मौर्या, हिमांशु बिक्रम सिंह सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं वार्ड के सभासद उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post