सातवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जनसेवी चिकित्सक हंसनाथ सिंह
करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार के प्रतिष्ठित व जनसेवी चिकित्सक रहे स्व. डाक्टर हंसनाथ सिंह की सातवीं पुण्यतिथि बुधवार को हंसनाथ सिंह सेवा ट्रस्ट में श्रद्धा के साथ मनाई गई। बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनभर की सेवा-भावना को स्मरण किया। कार्यक्रम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ और आरती के दौरान वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस मौके पर यूपी बड़ौदा बैंक के अवकाशप्राप्त उप क्षेत्रीय प्रबंधक शशिभूषण सिंह ने कहा कि स्व. डाक्टर हंसनाथ सिंह ने अपने चिकित्सकीय जीवन में गरीबों और जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा की। आज उनकी प्रेरणा से सेवा ट्रस्ट, प्रमोद जनकल्याण अस्पताल और मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल के जरिए कई चिकित्सक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जो उनके आदर्शों की निरंतरता है।
उनके पुत्र डाक्टर कुंवर अनुराग सिंह ने आगंतुकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में आशुतोष सिंह तोमर के नेतृत्व में विपिन पांडेय, रोशन पांडेय, गुड्डू रावत, विजय बहादुर सिंह, चंद्रभान सिंह आदि कलाकारों ने सुंदरकांड, निर्गुण और भजन प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। श्रद्धांजलि सभा में राजकुमार तिवारी, डाक्टर ममता सिंह, शहज़ादे खां, रंजना सिंह, रमाशंकर सिंह, कपिल यादव, सतेंद्र सिंह, विष्णुकांत श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, फरोग अहमद, अखिलेश कुमार, गौतम कुमार सहित अनेक गणमान्य आगत अतिथिगण उपस्थित रहे।




Post a Comment