गोवर्धन लीला और कालिया दमन की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के सद्धोपुर शिव मंदिर के पास चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार सायंकाल अयोध्या से पधारे कथावाचक रवि किशन शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला और कालिया नाग दमन का प्रभावी वर्णन किया। इसे सुनकर सैकड़ों स्त्री-पुरुष श्रोतागण भावविभोर नजर आए।
बताया कि जब देवराज इंद्र ने भारी वर्षा से ब्रजवासियों को संकट में डाला, तब कन्हैया ने कनिष्ठिका अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी की रक्षा की। उन्होंने कहा कि भगवान हमेशा अपने भक्तों के लिए कवच बनकर खड़े रहते हैं। कहा कि श्रीकृष्ण ने यमुना में कालिया नाग के आतंक को समाप्त करते हुए उसके फन पर नृत्य किया और उसे धर्म के मार्ग पर चलने का आदेश दिया।
इसके पूर्व मुख्य यजमान सत्या देवी व मनीष सिंह ने व्यासपीठ का पूजन व आरती की। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, कृष्णावती देवी, राजकुमारी देवी, घरभरन पांडेय, सर्वजीत सिंह, सुशील सिंह, अनिल सिंह, ओंकार सिंह, दसई राजभर, कुंवर राजभर, सुग्रीव राजभर, रंजना देवी, प्रभा देवी, बच्ची देवी सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

Post a Comment