करहां के युवा कवि आदर्श मौर्य की पुस्तक मनगूंज का हुआ विमोचन
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत करहां गांव के प्रतिभाशाली युवा कवि आदर्श मौर्य ने अपने 23 वें जन्मदिवस पर 14 नवंबर शुक्रवार को देर शाम स्थानीय बाजार के बाबा बहाल दास इंटर कालेज में अपनी पहली काव्य पुस्तक ‘मनगूंज’ का विमोचन किया। उनके विद्यालय के प्रबंधक पिता व शमशाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य ने अनेक गणमान्य अतिथियों के साथ काव्य संग्रह को भव्य लोकार्पण किया। संवेदनशीलता, सामाजिक संदेश और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर यह पुस्तक क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पुस्तक अमेजन और फिल्पकार्ट पर उपलब्ध है।
बता दें कि उनकी पुस्तक चार प्रमुख हिस्सों में विभाजित है, जिनमें सामाजिक चेतना, परिवार और स्मृतियाँ, बचपन तथा जीवन-दर्शन जैसे विषयों पर प्रभावी कविताएँ शामिल हैं। पुस्तक का विमोचन करने वालों में विक्रम सिंह, अंकित मौर्य, अमर कुमार, इंद्रजीत मौर्य, कुँवर वअजीत प्रताप सिंह, एहतेशाम अहमद, संजय मौर्य, राहुल मद्धेशिया आदि प्रमुख रहे। संचालन सेराज अहमद और धन्यवाद ज्ञापन आदर्श मौर्य ने किया।




Post a Comment