Top News

औषधि विक्रेता समिति का वार्षिकोत्सव 14 फरवरी को, वार्षिक बैठक में लिया गया निर्णय

औषधि विक्रेता समिति का वार्षिकोत्सव 14 फरवरी को, वार्षिक बैठक में लिया गया निर्णय

करहां (मऊ) : औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति करहां की वार्षिक बैठक रविवार अपराह्न दरौरा स्थित आर.आर.जे. क्लिनिक में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता तथा आगामी 14 फरवरी को प्रस्तावित वार्षिकोत्सव को भव्य रूप देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य पूरी निष्ठा और सामूहिक सहयोग से योगदान देंगे। समिति के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने रविवार दोपहर बाद शत-प्रतिशत बंदी के पालन पर जोर देते हुए कहा कि संगठन अनुशासन और नियमों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति से जुड़े औषधि विक्रेता बिना लाइसेंस तथा नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री नहीं करते, और यह करहां क्षेत्र की पहचान बन चुकी है। उन्होंने इसे अन्य क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय बताया। बैठक के पश्चात सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ सहभोज में सहभागिता की।

बैठक का संचालन महामंत्री बृजेश सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पप्पू चौहान द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एखलाक अहमद, कोषाध्यक्ष सोहन राजभर, श्यामलाल, नूरे आलम, अमित यादव, रामाशीष चौहान, तूफानी चौहान, रामप्रकाश चौहान, अजय यादव, राजेश कुमार, प्रकाश चौहान, अशोक गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post