Top News

कड़ाके की ठंड में दिव्यांगजनों को सहारा, एसडीम ने 23 को दिया कंबल


कड़ाके की ठंड में दिव्यांगजनों को सहारा, एसडीम ने 23 को दिया कंबल


करहां (मऊ) : भीषण शीतलहर के बीच जरूरतमंद दिव्यांगजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दिव्यांग कल्याण सेवा ट्रस्ट के सहयोग से तहसील परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी एसडीएम अभिषेक गोस्वामी ने स्वयं उपस्थित होकर 23 दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए। 
कंबल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दी। इस मौके पर एसडीएम अभिषेक गोस्वामी ने कहा कि शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। दिव्यांगजनों को ठंड के मौसम में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

दिव्यांग कल्याण सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रस्ट निरंतर दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सेवा कार्य करता आ रहा है और आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने इस सहयोग के लिए तहसील प्रशासन के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट की ओर से आयोजन में सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post