श्रद्धापूर्वक डॉ. रत्नप्पा कुंभार की मनाई गई पुण्यतिथि
करहां (मऊ) : आदर्श ग्राम सियाबस्ती, मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ में संविधान सभा के सदस्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. रत्नप्पा कुंभार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।
श्रद्धांजलि सभा में भारत परिषद एवं प्रजापति समाज के अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत परिषद के जिला अध्यक्ष श्री अर्जुन राम प्रजापति ने की। इस अवसर पर भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी धनंजय चौबे, जिला प्रभारी श्री योगेंद्र प्रसाद शिल्पकार, जिला उपाध्यक्ष श्री रानू प्रजापति, मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामशरण प्रजापति, ब्लॉक सचिव श्री संतोष प्रजापति, रानीपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री गणेश प्रजापति, प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष श्री बलदेव प्रजापति, प्रधान ब्लॉक सचिव श्री अनिल कुमार प्रजापति, बडराव ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामजी प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समाजसेवी श्री सुरेश प्रजापति, श्री राम विनय प्रजापति, श्री स्वामीनाथ प्रजापति, श्री महेश प्रजापति, श्री चंद्रबली प्रजापति, श्री राम नरेश, श्री ओमप्रकाश प्रजापति (सेमरी), श्री सदरी प्रजापति, श्री गुलाब प्रजापति, श्री अमृतलाल प्रजापति, श्री राधेश्याम प्रजापति, श्री रघुवंश प्रजापति, डॉ. भानु प्रजापति, श्री मुखराम प्रजापति, श्री बिंद्रेश प्रजापति, श्री छेदी प्रजापति सहित अनेक लोग शामिल हुए। साथ ही श्रीमती सुशीला, शशिकला, श्रीमती मैना प्रजापति, श्रीमती दुर्गावती प्रजापति, श्रीमती आशा प्रजापति, श्री विक्रम प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में प्रजापति समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा कुंभार जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, सामाजिक चेतना और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।





Post a Comment