Top News

विक्की वर्मा ने चोरी से पीड़ित विधवा व बेसहारा महिला को दी आर्थिक सहायता

विक्की वर्मा ने चोरी से पीड़ित विधवा व बेसहारा महिला को दी आर्थिक सहायता

करहां (मऊ) : स्थानीय गांव में बेसहारा व विधवा महिला के घर हुई चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही करहां के समजसेवी विक्की वर्मा पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने विधवा व आर्थिक रुप से कमजोर महिला को ढांढस बंधाते हुए अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार की रात विधवा लक्ष्मीना देवी के घर से चांदी की पायल और आवास निर्माण के लिए रखे 10 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद से पीड़िता बेहद परेशान व दुखी थी। इस दौरान विक्की वर्मा ने कहा कि ऐसे कठिन समय में समाज को पीड़ित के साथ खड़ा होना चाहिए और जरुरतमंदों की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पीड़िता को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post