Top News

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

करहां (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर सोमवार अपराह्न रानीपुर थानाक्षेत्र के महमूदपुर नगपुर चट्टी के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक सवार के ऊपर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उक्त युवक की पत्नी भी सर्पदंश से दिवंगत हुई थी।

आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप के नीचे से घायल को बाहर निकाला और एंबुलेंस से रानीपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पहले जिला अस्पताल और फिर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम जमीन सरौंदा निवासी 45 वर्षीय सूर्यनाथ पुत्र मनई राम थे। वह सोमवार दोपहर बाद मुहम्मदाबाद गोहना से चिरैयाकोट की ओर जा रहे थे, तभी नगपुर के पास पिकअप की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची रानीपुर थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post