Top News

विवादित जमीन पर लकड़ी रखने को लेकर मारपीट, 14 पर मुकदमा दर्ज

विवादित जमीन पर लकड़ी रखने को लेकर मारपीट, 14 पर मुकदमा दर्ज

वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटपारा गांव में विवादित जमीन पर लकड़ी रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें चार महिलाओं को चोटें आई हैं। घटना 5 जनवरी की बताई जा रही है।

एक पक्ष की प्रभावती ने आरोप लगाया कि जब उसने विवादित भूमि पर लकड़ी रखने का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर मारपीट करने लगे। इस घटना में कंचन, हंसा और इंद्रावती को गंभीर चोटें आईं। प्रभावती की तहरीर पर रामबचन, प्रियंका, धर्मशिला, पुष्पा, सितारा, चंदा और रेखा समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं दूसरे पक्ष की बदामी देवी ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि लकड़ी रखने के विवाद में विपक्षियों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया, जिसमें चंदा और प्रियंका घायल हो गईं। उसकी तहरीर पर राहुल, हंसा, शंकर, संतोष, इंद्रावती और फुला समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल केके वर्मा के अनुसार दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post