Top News

स्मृतियों में अमर स्व. अजीत सिंह की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धा और सेवा का लगा संगम

स्मृतियों में अमर स्व. अजीत सिंह की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धा और सेवा का लगा संगम

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और जन-जन के हृदय में विशेष स्थान रखने वाले स्वर्गीय अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव देवसीपुर तथा कस्बा मुहम्मदाबाद गोहना के सैदपुर मोहल्ले में गहन श्रद्धा और आत्मीय वातावरण में मनाई गई। सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक भेदभाव से ऊपर उठकर उमड़े जनसैलाब ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने प्रिय नेता को नम आंखों से स्मरण किया।

देवसीपुर स्थित आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, पूजन एवं शांतिपाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान स्व. अजीत सिंह की धर्मपत्नी एवं वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, छोटे सुपुत्र युवान सिंह, माता सहित परिवारजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में सुभासपा महासचिव डॉ. अरविंद राजभर, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, फागू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, जयभीम कुमार, रविभूषण प्रताप, डॉ. उमेश सरोज, आलोक जायसवाल, आशीष चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, भूपेंद्र सिंह, चंद्रकांत तिवारी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैदपुर मोहल्ले में स्व. अजीत सिंह के अभिन्न मित्र मोहर सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां विधायक अभय सिंह ने स्व. अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अभय सिंह एवं विधायक राजेंद्र कुमार के हाथों दिव्यांगों, गरीबों और असहायों को कंबल वितरित किए गए।

सभा में डॉ. राकेश राय, दीपक गुप्ता ‘डायमंड’, नागेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विक्की सिंह, संजय तिवारी, पंकज पासवान, रामप्रकाश यादव, नरेंद्र प्रताप, संदीप कुमार, अजय सिंह, ब्रह्मानंद, नितिन कुमार, शुभम सिंह, सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में स्व. अजीत सिंह के प्रति अपार श्रद्धा, सम्मान और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।



Post a Comment

Previous Post Next Post