Top News

साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत, 14 हजार रुपये वापस

साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत, 14 हजार रुपये वापस

करहां (मऊ) : रानीपुर थाने की पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त एक शिकायत का त्वरित निस्तारण किया गया। गलती से दूसरे के खाते में चले गए 14 हजार रुपये आवेदक को वापस कराये गए। उन्होंने साइबर व पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए आगे से सचेत रहने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की।

थानाक्षेत्र के नगपुर निवासी सतीश कुमार पुत्र गिरजा प्रसाद द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गलती से उनके खाते से 14 हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चले गए हैं। शिकायत की जांच के क्रम में थाना रानीपुर की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्यवाही की।

साइबर टीम में शामिल उप निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, महिला उप निरीक्षक सुधा अग्रहरि, कांस्टेबल अब्दुल रब तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा के प्रयासों से आवेदक की पूरी धनराशि 14 हजार रुपये सुरक्षित रूप से वापस उसके खाते में करा दी गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने अपने हाथों शनिवार को उसे प्रतीकात्मक राशि वापस की। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post