Top News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आलू व सिलेंडर लदे ट्रकों की टक्कर, चालक घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आलू व सिलेंडर लदे ट्रकों की टक्कर, चालक घायल

करहां (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 268 किलोमीटर की लोकेशन पर रविवार सुबह करीब 08:30 बजे आलू और गैस सिलेंडर लदे दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस से आजमगढ़ जिला अस्पताल भेंजा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का सुरक्षा दस्ता मौके पर पहुंचा। अन्य लोंगो की मदद व कड़ी मशक्कत के बाद आलू वाले ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु करा दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना का कारण घना कोहरा और कम दृश्यता हो सकती है।

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया ने बताया कि घायल चालक 46 वर्षीय अरमान पुत्र इमरान निवासी ललवारा गांव, थाना मैनाडीह, जिला मुरादाबाद का रहने वाला था। उसे तत्काल इलाज के लिए भेजवाया गया तथा रास्ते को साफ करके यातायात बहाल कर दिया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post