नववर्ष पर 15 टीबी मरीजों को चिकित्सक ने दिया कंबल
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए नववर्ष के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना के मुख्य चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार यादव ने मानवीय पहल करते हुए टीबी से पीड़ित 15 मरीजों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर मरीजों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार यादव ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में दवाओं के साथ-साथ पोषण और ठंड से बचाव जैसी मूलभूत सुविधाएं भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने मरीजों से नियमित दवा लेने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। मरीजों व उनके परिजनों ने इस सहयोग के लिए चिकित्सक के प्रति आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. संतोष कुमार यादव न केवल मरीजों के बेहतर उपचार के लिए जाने जाते हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। वे वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर टीबी मरीजों को गोद लेने का कार्य कर रहे हैं। अब तक लगभग 150 टीबी मरीजों को वे गोद ले चुके हैं और अपने निजी कोष से उन्हें पुष्टाहार, कंबल सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते रहे हैं।
गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों से आए जरूरतमंद मरीजों में राजपती देवी मालव, निकहत जहां रसूलपुर, रविन्द्र कुमार बरहदपुर, तसरीफुन निशा बरईपुर, राजेन्द्र मड़हापट्टी, अंजू चौहान चांदपत्ती, सालिनी बरहदपुर, लैतमू नेशा अतरारी, राना फिरदौस सैयदवाड़ा, शकील अहमद व तौरून निशा भीरा, नखडू देवसीपुर, गुलाब चौहान मालव, अमर सिरसाल तथा हंसराज मोहद्दीददीपुर शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉक्टर सारिक, एसटीएस राना देवेंद्र सिंह, रितेश कुमार राय, मोनू भारती सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Post a Comment