पौधों की सुरक्षा में लगे लोहे का एंगल, जाल व कांटेदार तार चोरी, प्रधान ने दी तहरीर
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकजाफरी में लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के एंगल, गेट, जाल व कांटेदार तार चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा शुक्रवार को तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम सभा द्वारा वर्ष 2025-26 में लगवाए गए लगभग 1000 पौधों की सुरक्षा हेतु लोहे का एंगल, जाल, गेट एवं कांटेदार तार लगवाया गया था। यह कार्य गाटा संख्या 23, 24 व 25 पर कराया गया था, जिससे असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। बताया गया कि बीते दिनों अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोहे का जाल व कांटेदार तार काटकर चोरी कर लिया गया।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर जाकर देखने पर पाया गया कि जाल व तार पूरी तरह गायब है, जिससे ग्राम की सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान ने आशंका जताई है कि चोरी किया गया सामान कबाड़ में बेच दिया गया होगा। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Post a Comment