मिशन शक्ति के तहत रानीपुर पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा व महिला जागरुकता अभियान
करहां (मऊ) : बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रानीपुर थाना के सभा कक्ष एवं नगपुर गांव में बुधवार को वृहद जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना रानीपुर सभागार व ग्राम नगपुर में चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक किया गया।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में साइबर टीम, मिशन शक्ति केंद्र व एंटी रोमियो टीम ने छात्रों, महिलाओं व ग्रामीणों को आनलाइन ठगी, फिशिंग, ओटीपी साझा करने, यूपीआई फ्राड से बचाव की जानकारी दी और साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत करने की अपील की।
कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा 1090, 112, 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।





Post a Comment