लड़कों के चिढ़ाने से मना करने पर महिला से मारपीट
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सद्धोपुर गांव में बच्चों को चिढ़ाने से मना करने पर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मंगलवार को केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
पीड़िता सुमन पत्नी सुनील का आरोप है कि उसने कुछ लड़कियों को चिढ़ाने से मना किया था, इसी बात को लेकर आरोपितों ने एकजुट होकर उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पीड़िता के अनुसार घटना में उसे पीठ, कमर, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना 4 जनवरी लगभग दोपहर 1:30 बजे की है।

Post a Comment