Top News

विशाल हिंदू सम्मेलन से पूर्व निकली जन-जागरण यात्रा

विशाल हिंदू सम्मेलन से पूर्व निकली जन-जागरण यात्रा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में शनिवार को प्रस्तावित विशाल हिंदू सम्मेलन के पूर्व शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिंदू जन-जागरण यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। तमसा नदी स्थित रामघाट पुल से प्रारंभ हुई इस रैली में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और मोटरसाइकिल सवार युवक शामिल हुए।

रैली नदी रोड से होते हुए इंदारतगंज बाईपास, शहीद चौराहा, गांधीनगर और बैंक रोड मार्ग से विजय स्तंभ चौक पहुंची। इसके बाद मुख्य बाजार, अतरारी मोड़ और कैलेंडर तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पर जाकर रैली का समापन हुआ।

कार्यक्रम आयोजक मुकेश और दिव्यांश ने बताया कि शनिवार को कस्बे में होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन के माध्यम से लोगों को हिंदू संस्कारों, वैदिक परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म केवल धर्म नहीं बल्कि संस्कार है, और जब संस्कार मजबूत होंगे तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेंगे। सम्मेलन के दौरान राष्ट्र और धर्म के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक डायमंड और सीमा बरनवाल के नेतृत्व में नगर की सैकड़ों महिलाओं और युवाओं ने रैली में सहभागिता की। इस अवसर पर दीपक गुप्ता डायमंड, रामसरनन चौहान, ठाकुर प्रसाद सिंह, अस्मित, शशांक त्रिपाठी, अंकित गुप्ता, आशीष राय, छोटू प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, मंशा चौरसिया, शोभा सेठ, शारदा वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post