फूलों की बारिश व तिलक संग नए सत्र का हुआ भव्य आगाज
करहां (मऊ): स्थानीय बाजार स्थित बाबा बहाल दास इंटर कालेज में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। पहले ही दिन विद्यालय परिसर उल्लास और ऊर्जा से सराबोर नजर आया। विद्यालय के मुख्य पर छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य इन्द्रजीत मौर्य व संगीता मौर्या ने बच्चों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य बृजेश यादव के नेतृत्व में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गोविन्द विश्वकर्मा, शंकर साहनी व राहुल मद्धेशिया सहित कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर छात्रों का मनोबल बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।



Post a Comment