Top News

सीढ़ी तोड़ने के विरोध पर मारपीट, चार पर केस दर्ज

सीढ़ी तोड़ने के विरोध पर मारपीट, चार पर केस दर्ज

करहां/वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भीरा वलीदपुर गांव में सीढ़ी तोड़ने के विवाद में मारपीट के मामले में मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित प्रदीप गोंड ने बताया है कि 31 मार्च की शाम करीब 7 बजे आरोपितों ने उनके घर के सामने बनी सीढ़ी तोड़ दी। विरोध करने पर राजेश गोंड, साहिल गोंड, नीरज तथा साक्षी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, पीठ, आंख व नाक में चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post