टंडवा चौबेपुर में स्कूल चलो अभियान के साथ हुआ सत्र का आगाज, मेधावियों का हुआ सम्मान
करहां (मऊ): शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय टड़वा चौबेपुर में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा निकाली गई जागरुकता रैली से हुई, जिसमें शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया। इसके बाद शिक्षकों ने अभिभावकों को बेसिक शिक्षा विभाग की विशेषताओं और योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश दूबे एवं तिलक नाथ यादव रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 8 के छात्र कन्हैया रहे, जिन्हें स्टूडेंट आफ द ईयर की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसआरजी संजय कुमार तिवारी, प्रधानाध्यापक हरिलाल यादव, भूपेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, सदफ यास्मीन, मुहम्मद अहमर, रामप्रवेश यादव सहित शिक्षकगण व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।


Post a Comment