संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक बैठकें जरूरी : रामसरन चौहान
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। भारतीय जनता पार्टी रानीपुर मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को मंडल कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रद्युम्न प्रताप मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए रामसरन चौहान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक नियमित बैठकों का आयोजन आवश्यक है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। इस दौरान संदेश सिंह, अमिताभ सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, विवेक कुमार सिंह और अजय चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विशाल सिंह ने किया।

Post a Comment