Top News

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के आसार

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के आसार

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर गुरुवार को पुस्तकालय भवन में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव के लिए अध्यक्ष और मंत्री पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की, जबकि अन्य पदों पर एक-एक नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन पत्र एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने प्राप्त किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए खालिद जमाल एवं ओमप्रकाश ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं मंत्री पद के लिए विनोद कुमार सिंह और आफताब आलम चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर सैयद अली इमदाद ज़ैदी, ऑडिटर पद पर विद्यापति यादव तथा सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुनव्वर अली ने नामांकन प्रस्तुत किया।



एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एकल नामांकन वाले पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना जताई जा रही है। नामांकन पत्रों की जांच 9 मई को की जाएगी, जबकि मतदान और मतगणना 14 मई को संपन्न होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post