Top News

बारा व देवलास में मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती

बारा व देवलास में मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के बारा व देवलास में शनिवार को पूर्वाह्न महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जुटे लोंगो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा किया एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला; साथ ही महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

बारा के पूर्व ग्राम प्रधान सुनील सिंह व गोरखपुर-अयोध्या क्षेत्र के स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के विधानसभा प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सिकठिया-बारा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोंगो ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। सुनील सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सनातन धर्म के सजग प्रहरी व भारत राष्ट्र की आन, बान, शान व स्वाभिमान के प्रतीक हैं। हम सभी कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से उनके श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, सोनू सिंह, सुरेंद्र सिंह, विवेक सिंह, शैलेश सिंह, अनुज सिंह, दिव्यांशु आदि उपस्थित थे।

देवलास स्थित महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पर सिसोदिया संघ व महाराणा प्रताप संस्कृति एवं सामाजिक नवचेतना संस्थान के अध्यक्ष सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी आर.पी. सिंह नेतृत्व में प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। महाराणा प्रताप ने मातृभूमि और सम्मान की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना किया लेकिन कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया और बताया कि यहां पर नई कांस्य प्रतिमा लगाने एवं सभागार निर्माण का कार्य  प्रगति पर है।

इस अवसर पर महामंत्री भीष्मदेव सिंह, सयुंक्त मंत्री चंद्रविजय सिंह, उमाशंकर सिंह, माखन सिंह, गोपाल सिंह, मुन्ना सिंह, कतवारु सिंह, पार्थ सिंह,  मानवेंद्र सिंह, शुभम सिंह, किशन, अमलेश आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post