Top News

सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज

सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मृतक के पिता प्रेमचंद द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कादीपुर निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार शनिवार रात करीब साढ़े सात आठ बजे बाइक से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ़ मार्ग पर उम्मनपुर बार्डर के समीप पीछे से ओवरटेक कर रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पवन कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरु की। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post