मुनादी के साथ आरोपी के घर चस्पा की गई कुर्की की नोटिस
वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 82 के तहत कार्रवाई करते हुए उसके घर पर कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा किया। कस्बा चौकी इंचार्ज मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गाजा-बाजा और मुनादी के साथ कबीराबाद स्थित आरोपी खुर्रम रिजवान के आवास पर नोटिस चस्पा की कार्रवाई पूरी की।
पुलिस द्वारा बताया गया कि कबीराबाद निवासी खुर्रम रिजवान के खिलाफ एक महिला की जमीन हड़पने के आरोप में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज है, जिसका मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊ की अदालत में विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा कई बार पेश होने के निर्देश दिए जाने के बावजूद आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 82 के तहत कार्रवाई की।




Post a Comment