Top News

अध्यक्ष व मंत्री पद पर सीधा मुकाबला, अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

अध्यक्ष व मंत्री पद पर सीधा मुकाबला, अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर शनिवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच एल्डर कमेटी द्वारा की गई। जांच के दौरान अध्यक्ष एवं मंत्री पद पर दो-दो प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए, जबकि अन्य पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु खालिद जमाल खान एडवोकेट एवं ओमप्रकाश एडवोकेट मैदान में हैं। वहीं मंत्री पद के लिए विनोद सिंह एडवोकेट तथा आफताब आलम एडवोकेट के बीच सीधा मुकाबला होगा।

उपाध्यक्ष पद पर केवल सैय्यद अली इमदाद जैदी एडवोकेट का नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार आडिटर पद पर विद्यापति यादव एडवोकेट तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर मुनौवर एडवोकेट को निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। एल्डर कमेटी द्वारा सभी नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। 14 मई को होने वाले चुनाव एवं मतगणना को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post