Top News

जमीन दिलाने के नाम पर ₹7.50 लाख हड़पने और मारपीट का आरोप

जमीन दिलाने के नाम पर ₹7.50 लाख हड़पने और मारपीट का आरोप

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोईरियापार निवासी मनोज कुमार मौर्य ने तहरीर देकर गांव के ही अशोक कुमार पर जमीन दिलाने के नाम पर ₹7.50 लाख लेने तथा पैसा वापस मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

तहरीर के अनुसार मनोज कुमार मौर्य ने आरोप लगाया है कि अशोक कुमार ने उन्हें जमीन दिलाने का आश्वासन देकर ₹7.50 लाख ले लिए। आरोप है कि न तो जमीन दिलाई गई और न ही पैसा वापस किया गया। पीड़ित का कहना है कि 7 मई 2026 की शाम जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी अशोक कुमार, अमन, आकाश तथा दो अन्य लोगों ने स्कूल के पीछे उसे गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और घूंसों से मारपीट की, जिससे उसके हाथ, पैर और सीने में चोटें आईं। जाते समय आरोपतों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


-------------–---------------//------–-–----------------------- 

शराब के नशे में मारपीट का आरोप, युवक घायल; महिला का हाथ टूटने का दावा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना नगर क्षेत्र के बरईपुर वार्ड नंबर-2 में मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज जांच शुरु कर दी है।

दर्ज प्रथमिकी में नौशाद अहमद ने आरोप लगाया है कि 5 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे उनके भाई शमशाद घर के पास बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले के अनिल, सुनील, अंकित तथा अजय शराब के नशे में आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने शमशाद की पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी सलेहा खातून के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post