Top News

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सचिंद्र सिंह

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सचिंद्र सिंह

•करहा मंडल की मासिक बैठक दतौली में संपन्न

•संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी करहा मंडल की मासिक बैठक रविवार को दतौली स्थित शक्ति केंद्र संयोजक अविनाश सिंह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला महामंत्री सचिंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करें, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता से करने का आग्रह किया। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, मंडल महामंत्री रितिक सिंह एवं अंकित सरोज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, प्रांतीय परिषद सदस्य इंद्रपाल राम, प्रभाकर राय, सरोज पांडेय, चंद्रभान सिंह, सौरभ तिवारी सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post