Top News

कार व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

कार व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

करहां (मऊ) :  चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के करमी खुर्द व मोड़ के पास बुधवार देर शाम बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानीपुर हीरापट्टी निवासी आशीष कुमार राणा 24 वर्ष पुत्र स्व. श्रीराम अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान करमी खुर्द परदेशी मोड़ के पास तेज रफ्तार कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

परिजन उसे तत्काल आजमगढ़ स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन शव को गांव ले आए। सूचना पर पहुंची चिरैयाकोट थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पत्नी और छोटी बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post