Top News

साइबर टीम की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले 55 हजार रुपये

साइबर टीम की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले 55 हजार रुपये

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस व साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराकर राहत दिलाई। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार प्रजापति निवासी मुहम्मदाबाद गोहना के साथ अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी कर 55 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित द्वारा समय रहते साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही थाना की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया और ठगी गई पूरी 55 हजार रुपये की राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post