सरकारी नाली विवाद में मारपीट, महिला ने कार्रवाई की मांग की
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सरयां गांव में सरकारी नाली के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता संजू यादव ने आरोप लगाया है कि 28 मई को उनके भाई संतोष यादव के साथ सुधाकर यादव, छोटू यादव, बालकरन यादव, उषा देवी, रीमा, सरिता और सीमा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि संतोष यादव के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में आरोपितों ने उनके घर पर पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी। संजू यादव ने पुलिस अधीक्षक से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु की है।
------------------------------//-----------------------------------
सब्जी की फसल उखाड़ने का आरोप, किसान ने लगाई न्याय की गुहार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के नरौनी गांव निवासी चन्द्रिका ने अपनी सब्जी की फसल नष्ट किए जाने का आरोप लगाया है। चन्द्रिका के अनुसार साहब यादव, शिवबचन यादव, विवेक यादव, शिवम यादव, शुभम यादव, शैलेन्द्र यादव, निर्मला देवी, सुशीला देवी, चांदमुनी देवी और प्रिंस यादव सहित अन्य लोगों ने उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया। पीड़ित का आरोप है कि पहले भी आरोपितों ने उनकी खेत की दीवार गिरा दी थी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। चन्द्रिका ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
------------------------------//----–-----------------------------
महिला और युवती से मारपीट का आरोप, पुलिस कार्रवाई की मांग
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के पुषणा सुरहुरपुर गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता गुलेची देवी पत्नी रामजनम चौहान ने आरोप लगाया है कि 3 जून 2026 को उनकी जेठान की बेटी खुशबू चौहान को दरवाजे पर झाड़ू लगाते समय संजय चौहान, मंगीता पत्नी अनिल चौहान, परशु पुत्र प्रसाद, सुभमा पत्नी विजय चौहान और शांति चौहान ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में गुलेची देवी और खुशबू चौहान घायल हो गईं। पीड़िता का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे हरेंद्र चौहान के पहुंचने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। गुलेची देवी ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Post a Comment