Top News

टेम्पो-स्कूटी की टक्कर में दो घायल, एक रेफर

टेम्पो-स्कूटी की टक्कर में दो घायल, एक रेफर

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर-मिर्जाहादीपुरा मार्ग पर शनिवार शाम करीब 7 बजे टेम्पो और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामसभा रानीपुर निवासी रामकुवर राम (60) और आयुष स्कूटी से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टेम्पो से उनकी भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रामकुवर राम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि आयुष का उपचार सीएचसी में चल रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post